देहरादून: विकासनगर में भरभराकर गिरा मकान का एक हिस्सा , छत पर खेल रहे थे मासूम दो बच्चे


देहरादून: विकासनगर में भरभराकर गिरा मकान का एक हिस्सा 

दोनों बच्चे कोटड़ा बिरसनी में नए मकान के नीचे पुराने मकान की छत पर खेल रहे थे। इस दैरान अचानक नए मकान का पिलर धंस गया और मकान भरभराक गिर गया।

देहरादून में विकासनगर के कोटड़ा बिरसनी गांव में एक मकान का हिस्सा अचानक से भरभराकर गिर गया। इस दौरान बच्चे मलबे में दब गए। एसडीआरएफ की टीम ने एक बच्चे को मलबे से निकाल लिया  था 

हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे नवनिर्मित मकान के पिलर धंस जाने के कारण हुआ। दोनों बच्चे कोटड़ा बिरसनी में नए मकान के नीचे पुराने मकान की छत पर खेल रहे थे। इस दैरान अचानक नए मकान का पिलर धंस गया और मकान भरभराकर गिर गया। दोनों बच्चे मलबे के बीच फंस गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सहसपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल राहत बचाव कार्य शुरू किया। 

टीम ने मकान के पीछे से सुरंग खोदकर एक आठ वर्षीय बच्ची आस्था को सुरक्षित बाहर निकाला।  । ग्रामीणों ने बताया कि मकान में प्लास्टर का काम गतिमान था, लेबर ने भी इस दौरान भागकर जान बचाई। इस दौरान घर के अन्य सदस्य बाहर थे। मौके पर एसडीएम विकासनगर  सौरभ असवाल, थानाध्यक्ष नरेश, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here