उत्तराखंड की टिहरी झील में उतने जा रहा है सी प्लेन जानिए एयरोड्रम की चिह्नित वाली जगह कैसी होगी

उत्‍तराखंड की टिहरी झील में उतने जा रहा है सी प्लेन
जानिए एयरोड्रम की चिह्नित वाली जगह कैसी होगी

 

पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड टिहरी में सी प्लेन उतारने का सपना अब जल्द साकार होता नजर आ रहा है।
जी हां एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने देश के 17 वाटर एयरोड्रोम में टिहरी झील को भी शामिल किया है।
इसके साथ ही इसे क्षेत्रीय संपर्क योजना में भी शामिल किया गया है।

माना जा रहा है कि जल्द ही यहां वाटर एयरोड्रोम बनाने के साथ ही हवाई सेवा शुरू करने के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए जाएंगे।

उत्तराखंड की झीलों व नदियों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ओर उत्तराखंड सरकार काफी समय से टिहरी झील को पर्यटन के एक बड़े गंतव्य के रूप में प्रचारित कर रही हेब
धामी सरकार पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लंबे समय से यहां सी प्लेन उतारने की योजना बना रही है। साल 2019 में प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथारिटी के बीच यहां वाटर एयरोड्रम बनाने के लिए करार हुआ था। इस कड़ी में अब एयरपोर्ट अथारिटी ने इसे वाटर एयरोड्रम के रूप में चिह्नित कर लिया है। इससे यहां सी प्लेन उतरने का रास्ता भी साफ हो गया है।
बताया जा रहा है कि इसमें अभी कुछ समय लगना है क्योकि इससे पहले झील में एयरोड्रम की जगह चिह्नित की जाएगी। ये जगह ऐसी होगी जहां मोटर बोट के संचालन को अनुमति नहीं होगी। वाटर एयरोड्रम के निर्माण को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय व एएआई सहयोग करेगा। इसके सुरक्षा मानकों के लिए इनलैंड वाटर वेसल पालिसी भी बनाई जानी है, जिस पर अब जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। दरअसल, केंद्र में पहले से ही इनलैंड वाटर वेसल पॉलिसी लागू है और राज्य सरकारों को अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार इसके लिए अपनी नीति बनाने की व्यवस्था भी इसमें है। इसका मुख्य मकसद यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करना है।

जाने क्या होता है सी प्लेन
सी प्लेन एक विशेष प्रकार का हवाई जहाज है, जिसे उड़ान भरने के लिए रनवे की जरूरत नहीं पड़ती है। यह प्लेन पानी से टेक आफ और लैंडिंग कर सकता है। इस प्लेन का उपयोग पर्यटन गतिविधियों के अलावा रेस्‍क्यू आपरेशन के दौरान सबसे अधिक किया जाता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here