सोमवार को युवा मुख्यमंत्री धामी के साथ सचिवालय संघ की समस्याओ पर होगी पहली अधिकारिक बैठक, सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा मंथन से निकलेगा अमृत

सचिवालय संघ की समस्याओ पर मुख्यमंत्री  धामी  द्वारा कल अपराह्न 01:40 बजे का समय वार्ता बैठक हेतु सचिवालय संघ की कार्यकारिणी को प्रदान किया गया है। इस बारे मे सचिवालय संघ की ओर से बताया गया है कि वर्तमान यशस्वी मुख्यमंत्री  से सचिवालय संघ की समस्याओ पर यह पहली अधिकारिक बैठक है, सचिवालय संघ आशा करता है कि सचिवालय कार्मिको की व्यवहारिक व जायज मांगो पर सरकार के स्तर पर गम्भीरतापूर्वक विचार मंथन होगा तथा सभी प्रमुख मांगो का एक निश्चित समय पर अपेक्षित निराकरण होगा, सचिवालय संघ मुख्यमंत्री जी द्वारा वार्ता बैठक हेतु दिये गए समय व पहल का स्वागत व आभार प्रकट करता है।

दीपक जोशी अध्यक्ष सचिवालय संघ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here