उत्तराखंड के जंगल में बदमाशों ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग , मुठभेड़ में एक कांस्टेबल घायल ,2 बदमाश गिरफ्तार , 3 भाग गये

उत्तराखंड : बदमाशों ओर पुलिस टीम की मुठभेड़ एक कांस्टेबल घायल 2
दो बदमाश गिरफ्तार

जंगल में बदमाशों को पकडऩे गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। मुठभेड़ में एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है। इस दौरान दो बदमाश पकड़े गए हैं, वहीं तीन मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किया है।

mostbet

कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर एसएसआइ सुधाकर जोशी अगुवाई में रंसाली जंगल से सटे नलई व बिजराटा आदि गांवों की ओर रवाना किया गया था। एसएसआई जोशी ने गांव नलई में नदी किनारे ट्यूबवेल के पास दबिश देकर असलहाधारी बदमाशों को घेर लिया। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की पुलिस टीम के साथ हाथापाई भी हुई। इसमें बदमाशों ने कांस्टेबल संजय के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही अचेत अवस्था में गिर पड़े। इस दौरान दो को पकड़ लिया गया और तीन बदमाश फरार हो गए।

 

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपना नाम ग्राम पहसैनी निवासी कुलदीप सिंह व टीला नंबर चार थाना हजारा जिला पीलीभीत निवासी लखविंदर सिंह बताया। पुलिस ने कुलदीप के कब्जे से एक 12 बोर तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस व लखविंदर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक अपाची, व दो हीरो स्पलेंडर बाइकें भी जब्त कर लीं। पकड़े गए आरोपितों के साथी बिचुवा थाना नानकमत्ता निवासी हरजिंदर सिंह उर्फ मिंदर, पहसैनी गांव निवासी हरजिंदर उर्फ जिंदर व राजदीप उर्फ राजा फरार हैं। एसएसआई जोशी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के भी प्रयास जारी हैं। टीम में एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, कांस्टेबल मोहित वर्मा, बलवंत सिंह, राकेश मलकानी, अशोक बोरा, किरण कुमार मेहता, संजय व केसर सिंह आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here