
उत्तराखंड : वन आरक्षी के पदों पर भर्ती का पहला चरण पूरा
शारीरिक परीक्षण पूर्ण करने के बाद अचानक उम्मीदवार की मौत
आपको बता दे कि उत्तराखंड में वन आरक्षी के पदों पर भर्ती का पहला चरण पूरा हो गया है
ओर इसमें 1332 उम्मीदवारों ने दौड़ लगाई है।
पहली बार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डिजिटल मशीनों का इस्तेमाल किया है।
दूसरा चरण अब हल्द्वानी में तीन व चार अगस्त को होगा।
इसमें कुल 1539 उम्मीदवार पंजीकृत थे, जिनमें से 1332 उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि सीना व ऊंचाई के लिए डिजिटल मशीनों का इस्तेमाल किया गया। दौड़ मापन के लिए भी डिजिटल मैट व डिजिटल मशीन का उपयोग किया गया। पूरा परीक्षण सीसीटीवी की निगरानी में हुआ।
शारीरिक दक्षता का दूसरा चरण हल्द्वानी में तीन व चार अगस्त को हुआ। हल्द्वानी में 787 उम्मीदवार पंजीकृत हैं। पहले दो व तीन अगस्त को हल्द्वानी में यह परीक्षा होनी थी लेकिन अब डिजिटल मशीनों को वहां तक पहुंचाने में लगे समय की वजह से दो अगस्त की परीक्षा चार अगस्त को की जाएगी। तीन अगस्त वाली यथावत रहेगी।
एक उम्मीदवार की हुई मौत
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक हादसा भी हुआ। शारीरिक परीक्षण पूर्ण करने के बाद अचानक उम्मीदवार सूरज प्रकाश पुत्र मसंतु लाल, निवासी गोपेश्वर, चमोली का स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई दुःखद जिसके बाद उनके घर पर कोहराम मच गया है पूरा घर गांव शोक में डूबा हुवा है





