ऋषिकेश: मामूली विवाद में गर्भवती महिला हुई घायल, हो गया गर्भपात, मुकदमा दर्ज , आरोपी फरार

ऋषिकेश बैराज कॉलोनी में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला हुई घायल, हमले के दौरान महिला का हुआ गर्भपात , महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज,
, हिंदू जागरण मंच ने किया थाने का घेराव ,5 तारीख तक गिरफ्तार न करने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

ऋषिकेश बैराज कॉलोनी में नगर निगम पार्षद शौकत अली का अपने पड़ोस में रहने वाले परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से हाथापाई होने लगी, हाथापाई के दौरान बीच-बचाव करने आई गर्भवती महिला घायल हो गई ।जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि महिला का गर्भपात हो गया है और बच्चे की मृत्यु हो गई है। बच्चे की मौत का पता चलते ही पीड़ित महिला के पति ने ऋषिकेश कोतवाली में जाकर पार्षद शौकत अली और उनके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं नगर निगम पार्षद घर से फरार हैं और उन्होंने माननीय उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी ना करने के लिए स्टे आर्डर ले लिया है।
हिंदू जागरण मंच के जब लोगों को यह पता चला कि शौकत अली ने गर्भवती महिला के ऊपर हमला कर दिया है ।
तो भारी मात्रा में हिंदू जागरण मंच के लोग ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे और थाना अध्यक्ष कोतवाली ऋषिकेश से मुलाकात की और उनको 5 अगस्त तक का समय दिया कि 5 अगस्त तक या तो शौकत अली के परिवार को पुलिस गिरफ्तार करें नहीं तो हिंदू जागरण मंच सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेगा।
वही शौकत अली के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह मामूली विवाद है। जिस को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है और हमें धमकी दी जा रही है। हम लोगों को अपनी जान का भी खतरा बना हुआ है। हमले में घायल हुए गर्भवती महिला ने सरकार से गुहार लगाई है कि उसके बच्चे के मौत के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें नहीं तो वह किसी भी हद तक जाने के लिए बाध्य होगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here