डोईवाला। अगर आप हरिद्वार-ऋषिकेश जाने के लिए चौपहिया वाहनों  से लच्छीवाला ओवर ब्रिज से होकर गुजरने वाले है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। क्योकि ब्रिज पर चौपाहियां वाहनों की आवाजाही बंद की गई है क्योंकि ओवरब्रिज की सुरक्षा दीवार की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है ।

आपको बता दें कि लच्छीवाला ओवर ब्रिज की एप्रोच रोड की सुरक्षा दीवारों पर आई दरारें और सड़कों को धंसने के मामले को गंभीरता से लेते हुए  एडीएम प्रशासन वीर सिंह बुदियाल ने नेशनल हाईवे व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने ओवर ब्रिज से चौपहिया वाहन को आवाजाही पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। हालांकि दुपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। साथ ही अधिकारियों को दस दिन के अंदर सुरक्षा दीवार व धंसी हुई सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

अगर आप चौपाहिया वाहन से जा रहे है लच्छीवाला ओवर ब्रिज पर, तो पढ़ ले ये खबर,
लच्छीवाला ओवर ब्रिज की एप्रोच रोड और समीपवर्ती सड़कों की पोल मानसून की बारिश ने खोल कर रख दी थी। डोईवाला से देहरादून जाने वाले लच्छीवाला ओवर ब्रिज के किनारे व भानियावाला जाने वाले सड़क धंस गई थी। हालांकि कार्यदायी संस्था ने शुक्रवार को ही इनके दुरुस्तीकरण के लिए काम शुरू कर दिया था।  एडीएम प्रशासन वीर ङ्क्षसह बुदियाल ने उप जिलाधिकारी डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान, नेशनल हाईवे व एटलस कंपनी के अधिकारियों के साथ ब्रिज की अप्रोच रोड की दरकी दीवारों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here