दोस्ती शर्मसारः युवक ने की बचपन के जिगरी दोस्त की निर्मम हत्या, सिर्फ इसलिए दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. पथरी थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर गांव निवासी शुभम नाम के युवक ने पैसों के लालच में आकर अपने बचपन के दोस्त की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबुदेई कृष्णराज ने बताया कि आरोपी शुभम बारबर का काम करता है. उसने कैंची से वार कर अपने दोस्त रोहित की हत्या की है. शुभम ने रोहित के पास पैसे देखकर उसकी हत्या कर दी. बता दें कि रोहित और शुभम बचपन के दोस्त हैं. शुभम बाल काटने का काम करता है. रोहित देहरादून में ठेकेदार के पास राजमिस्त्री का काम करता है.

mostbet

बीते 15 जून को रोहित देहरादून से हरिद्वार आ रहा था तो रास्ते में उसका दोस्त शुभम मिल गया. जिसके बाद दोनों शराब लेने ठेके पर गए। रोहित की जेब में रुपए देखकर शुभम के मन में लालच आ गया। रोहित से पैसे लूटने के इरादे से शुभम ने बाल काटने वाली कैंची अपनी जेब में रख ली. शराब पीने के बाद शुभम ने कैंची से रोहित की गर्दन पर वार किया और रोहित की जेब से पैसे लेकर फरार हो गया। हत्या करने के बाद मुखबिर की सूचना पर शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ में शुभम ने रोहित की हत्या करने की बात कुबूल की है. एसएसपी ने बताया कि शुभम ने रोहित की मोटरसाइकिल और मोबाइल को अपने दो साथियों शिवकुमार और मनीष की मदद से छुपा दिया था. उन्होंने कहा कि मनीष और शिव कुमार दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here