उत्तराखंडः नदी में बहा सेना का जवान, छुट्टी पर आया था घर,तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल


उत्तराखंड से एक दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां चंपावत में छुट्टी पर अपने घर आया आसाम राइफल का जवान सोमवार देर शाम शारदा नहर में बह गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तभी से जवान की तलाश करने में जुटी हुई है, लेकिन जवान का कहीं भी पता नही चल सका है।

मिली जानकारी के मुताबिक गत सोमवार देर शाम बनबसा के गढ़ीगोठ निवासी आसाम राइफल का जवान नवीन जोशी पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक दत्त जोशी उम्र लगभग 45 वर्ष अपने घर छुट्टी में आया हुआ था। वहीं सोमवार देर शाम शारदा नहर किनारे अपने मित्रों के साथ बैठा हुआ था। तभी अनियंत्रित होने की वजह से नवीन जोशी व गढ़ी गोठ ग्राम के ही हर्ष बहादुर चंद शारदा नहर में गिर गए। नहर में गिरने के बाद लापता जवान का मित्र हर्ष बहादुर चंद तैरकर कुछ दूरी पर सकुशल नहर से बाहर निकलने में सफल रहा। वहीं आसाम राइफल जवान नवीन जोशी पानी के बहाव में लापता हो गया।

उत्तराखंडः नदी में बहा सेना का जवान, छुट्टी पर आया था घर,तलाश जारी, परिजनों का रो-रोकर बूरा हालजिसके बाद आसाम राइफल जवान और उसके मित्र के शारदा नहर में डूबने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद थानाधयक्ष निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद् से लापता जवान खोजबीन शुरु कर दी। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद मंगलवार सुबह फिर से पुलिस ने सुबह के समय एक बार फिर सर्च अभियान शारदा नहर के किनारे चलाया, जिससे पुलिस की खोजबीन अभी भी जारी है। लेकिन पुलिस टीम को अभी तक सफलता नही मिल पाई है।

शारदा नहर गढ़िगोठ क्षेत्र में डूबे 3 आसाम राइफल जवान नवीन जोशी इन दिनों छुट्टी पर अपने घर गढ़ीगोठ आये हुए थे। शारदा नहर में बहे जवान नवीन जोशी के दो बच्चे है। बड़ा बेटा प्रियांशू जोशी इंटर का छात्र है वही बेटी सुहानी जोशी कक्षा 10 की छात्रा है। इस दुर्घटना के बाद लापता जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है और गांव में गम का माहौल है। इस घटना के संबंध में थानाधयक्ष धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पुलिस द्वारा लापता जवान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश से शारदा नहर का जलस्तर बढ़ने से सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here