उत्तराखंडः दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने तीन साल की मासूम और पत्नी पर किया चाकू से वार

देहरादून: वसंत विहार थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग एनक्लेव में पति ने पत्नी और बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला किया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इंजीनियरिंग एनक्लेव निवासी अनिल सुंद्रियाल की पत्नी कौमुदी सुंद्रियाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद होने पर अनिल सुंद्रियाल ने पत्नी और तीन साल की बेटी पर पर चाकू से हमला कर दिया. कौमुदी सुंद्रियाल ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता और उसकी बेटी को अस्पताल पहुंचाया.

mostbet

वसंत विहार थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता कौमुदी सुंद्रियाल के वकील ने शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here