
अब तो पूरे पहाड़ की जनता यही कह रही है कि बस करो इंद्र देव अब ओर नुकसान नही चाहिए आपको बता दे कि पहाड़ो मे लगातार हो रही बारिश से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है
पहाड़ो से लगातार बादल फटने की खबर ओर सड़क मार्ग टूटने की ख़बर लगातार आ रही है आपको बता दे कि आज रविवार सुबह करीब 5 .00 बजे को सुनाली गाँव (पटवारी क्षेत्र,तहसील कर्णप्रयाग) मे भूस्खलन से सोनला-सुनाली मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
उक्त भूस्खलन की घटना से श्रीमती बीना देवी पत्नी स्व0श्री कमला लाल उम्र 50, निवासी सुनाली का 02-02 कमरों का मकान व गौशाला क्षतिग्रस्त हो गयी है। इस घटना से बीना देवी व उषा देवी पत्नी दिनेश लाल निवासी सुनाली को मामूली चोटें आईं हैं ,दोनों घायलों को उपचार के लिए सा0 स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। गौशाला के क्षतिग्रस्त होने से 03 पशु दब गये हैं। मौके पर पुलिस बल, एसडीआएफ, राजस्व की टीमें ने पहुँच कर राहत बचाव कार्य के लिए रेसक्यू किया मौके पर तहसीलदार चमोली व राजस्व कर्णप्रयाग की टीमें रेसक्यू में जुटी रही 
वही जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी से अपील की है कि जिले में प्राकृतिक आपदा की घटनाओं की जानकारी जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 01372-251437 व 1077 पर दे सकते हैं। 




