World Oceans Day: युवा चित्रकार राजेश चन्द्र की पेंटिंग UN प्रदर्शनी में शामिल, गढ़वाली परिधान बना विशेषता

ऋषिकेश: संयुक्त राष्ट्र संघ UN द्वारा 8 जून को समुद्र व उसमें रहने वाले सभी जीव-जंतुओं की सुरक्षा की जागरूकता के लिये विश्व सागर दिवस World Oceans Day घोषित किया गया है। समुद्र को बचाने व उसे प्रदूषण से बचाने के लिए इस साल भी ऑनलाइन विश्व सागर दिवस का आयोजन किया गया है। इसमें कला, फोटाग्राफी के माध्यम से विश्व भर से कलाकार अपनी कृतियों के द्वारा सागर बचाओ का संदेश दे रहे हैं।

World Oceans Day: युवा चित्रकार राजेश चन्द्र की पेंटिंग UN प्रदर्शनी में शामिल, गढ़वाली परिधान बना विशेषता

mostbet

ऋषिकेश के युवा चित्रकार राजेश चंद्रा की कृति वसुधैव कुटुम्बकम का चयन इस प्रदर्शनी में हुआ है. उन्होंने ओसनिक ग्लोबल के द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्य्रकम में भी हिस्सा लिया, जो न्यूयॉर्क से ऑनलाइन संचालित हुआ. राजेश ने अपनी कृति वसुधैव कुटुम्बकम से विश्व में ये संदेश दिया कि सम्पूर्ण विश्व एक परिवार है. सभी जानवर, मानव जाति, जलीय जीव, पेड़-पौधे मिलकर इस परिवार को पूरा बनाते हैं। अगर मानव ये सोचने लगेंगे की सिर्फ मेरा ही राज इस धरती पर होगा, तो वो दिन दूर नहीं जब हम इसके दुष्परिणाम भुगतेंगे।

कोरोना का उदाहरण हम सभी के सामने है. प्रकृति सन्तुलन हम सभी को बनाना होगा. यही राजेश ने अपनी कृति में दिखाया है. एक इंसान (गढ़वाली परिधान में) सभी जानवरों के साथ मिलकर नदी में कुछ मछली छोड़ता दिखाई दे रहा है। यह सब मिलकर प्रकृति का धन्यवाद करते दिख रहे हैं कि कुदरत ने हमें अमृत समान ये जल दिया, लेकिन बहुत दुःख की बात है कि हम ही लोग जल प्रदूषित कर रहे हैं. राजेश पिछले साल हुई प्रदर्शनी में भी देश की ओर से प्रतिभागी थे. इस वर्ष भी देश से सिर्फ चित्रकार राजेश की कृति को इस प्रदर्शनी में जगह मिली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here