फेरे से ठीक पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटीव, आधे रास्ते से लौटे बराती, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा : कोरोना काल में शादियों के मुहूर्त होने के बावजूद भी कई लोग शादी नहीं रचा पाए । जबकि कई शादियां ऐसी भी हुई । जहां बारात तो आई , लेकिन दुल्हन के बिना ही लौट गई । जबकि कई शादियां पीपीई किट पहनकर संपन्न कराई गई । ऐसे ही एक और शादी अल्मोड़ा में सामने आई है ।

फेरे से ठीक पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटीव, आधे रास्ते से लौटे बराती, मचा हड़कंप

mostbet

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के तल्ली मिरई गांव में शनिवार को फेरे से ठीक पहले दुल्हन कोरोना पॉजिटीव आ गई । जैसे ही इसका पता लगा हडकंप मच गया । यह पता लगने पर कुछ बाराती बीच रास्ते से ही वापस लौट गए । बाद में पीपीई किट पहन कर दूल्हा दुल्हन ने फेरे लिए । बारात गरमपानी से आई थी ।

द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ . तपन शर्मा ने बताया कि सैम्पल बीते कुछ दिन पहले लिए गए थे । जिसकी रिपोर्ट आज आई । उन्होंने बताया कि दुल्हन की रिपोर्ट पॉजिटीव आने की सुचना पर बारात में आए लोगों को आधे रास्ते से लौटा दिया गया । जबकि गांव में पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here