दर्दनाक हादसाः मौसी के घर जा रहे थे बहन-भाई,तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, युवक की मौत,आरोपी फरार

काशीपुर: उत्तराखंड में तेफ रफ्तार का कहर जारी है। बाइक से घर मौसी के घर जा रहे भाई बहन को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद बाइक सवार भाई की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बहन घायल हो गई. घटना के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है.

काशीपुर के मानपुर निवासी सन्नी पाल सिंह(24) आज अपनी बहन संदीप कौर के साथ जसपुर मौसी के घर जाने के लिए मानपुर जा रहा था. कुंडा थाने से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर जसपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने सन्नी की बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन संदीप मामूली रूप से चोटिल हुई है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि चालक ट्रक को बहुत तेज और लापरवाही से चला रहा था. जिस कारण यह हादसा हुआ है।

कुंडा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक सन्नी अविवाहित था। उसके पिता गुरनाम सिंह दूध कारोबारी हैं। उनके एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here