सावधान: सोशल साइट पर प्लाज्मा के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय, ऐसे दें रहा वारदात को अंजाम

देहरादून. देहरादून में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है, जब आराघर चौकी पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. दरअसल, सोशल साइट पर बलबीर रोड निवासी एक युवक ने अपनी मां के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए प्लाज़्मा के लिए मदद की मांग की. आवेदक को मदद के लिए कॉल आया और 2500 रुपए की मांग करते हुए प्लाजा देने की बात कही.

आवेदक ने गूगल-पे से पहले 300 रुपए ट्रांसफर किया, जिसके बाद आरोपी उसे पैसों के लिए लगातार कॉल करता रहा. साथ ही आवेदक द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए गए मैसेज में आवेदक का मोबाइल नंबर हटा कर अपना नंबर डालकर सोशल मीडिया पर इधर-उधर मैसेज भेजता रहा. इस दौरान वह कई और लोगों से भी पैसों की मांग करता रहा.

mostbet

अब इस मामले में पुलिस ने महामारी एक्ट, आईपीसी की धारा 420 के साथ ही 269 ,270, 188,51b dm एक्ट में मामला दर्ज किया है. लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ये पैसे ठगने का नया तरीका निकाला गया था. जिसमें आवेदक की सारी डिटेल लेकर नए मैसेज बनाकर लोगों से पैसे ठगे जा रहे थे. आरोपी ने  प्लाज्मा के लिए एक मैसेज बनाकर अपना मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डालकर ठगी की घटना को अंजाम दिया. कोविड महामारी के दौर में ये अलग तरह का मामला सामने आया है. मोबाइल नंबर 7060328883 से आवेदक को कॉल करके मदद की बात कहकर ये लोगों से पैसे ऐंठ रहा था. अब पुलिस इस मामले में और लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है.

कई और लोगों से भी पैसों की मांग करता रहा
वहीं, कल देहरादून में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया था, जब आराघर चौकी पुलिस ने युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. दरअसल, सोशल साइट पर बलबीर रोड निवासी एक युवक ने अपनी मां के कोविड पॉजिटिव (Covid positive) होने की जानकारी देते हुए प्लाज़्मा के लिए मदद की मांग की. आवेदक को मदद के लिए कॉल आया और 2500 रुपए की मांग करते हुए प्लाजा देने की बात कही. आवेदक ने गूगल-पे से पहले 300 रुपए ट्रांसफर किया, जिसके बाद आरोपी उसे पैसों के लिए लगातार कॉल करता रहा. साथ ही आवेदक द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए गए मैसेज में आवेदक का मोबाइल नंबर हटा कर अपना नंबर डालकर सोशल मीडिया पर इधर-उधर मैसेज भेजता रहा. इस दौरान वह कई और लोगों से भी पैसों की मांग करता रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here