
देहरादून: अभी कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की पुलिस उत्तर प्रदेश के पीलीभीत मैं दबिश देने गई थी दबिश देने वाली टीम ने पीलीभीत पुलिस को बिना बताए दबिश दी जिसकी वजह से इनामी बदमाश और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और इसी हमले के दौरान इनामी बदमाश जस्सा अपने साथियों के साथ उत्तराखंड पुलिस की AK47 छीनकर भाग गया था इसके बाद दोनों ही राज्यों में हड़कंप मच गया था।
पीलीभीत पुलिस और उत्तराखंड पुलिस ने मिलकर काफी प्रयास भी किया लेकिन जस्सा पुलिस की पकड़ से दूर निकल गया था और कुख्यात बदमाश का कोई सुराग नहीं लग पाया था अब सूचना आ रही है कि कुख्यात बदमाश जस्सा को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की हजारा पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
निश्चित ही पुलिस की बड़ी कार्यवाही और सफलता है.. हजारा पुलिस ने उससे लूटी भी एके-47 और एक तमंचा भी बरामद किया है.. इस घटना के बाद उधम सिंह नगर पुलिस ने दबिश देने गई टीम को निलंबित कर दिया था… निश्चित ही यह उत्तराखंड पुलिस के लिए राहत भरी खबर है..




