लंदन निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे दो उत्तराखंडी, आज जारी होगा रिजल्ट

देहरादून: इंग्लैंड के डर्बी शहर में स्थानीय निकाय चुनाव में काउंसलर का चुनाव लड़ रहे टिहरी के जय प्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव के भाग्य का फैसला आज होगा। आज चुनाव परिणाम आ जाएगा। जय प्रकाश जोशी सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के प्रत्याशी हैं। उनके खिलाफ तीन अन्य प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

सात समंदर पार लंदन के डर्बी में आज गुरुवार को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली निवासी जय प्रकाश जोशी और बागेश्वर के गौरव भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार से है। जोशी का यह चौथा काउंसलर चुनाव है। जोशी उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी से भी जुड़े हुए हैं।

जयप्रकाश जोशी 17 साल से लंदन में रह रहे हैं। पहले वह होटल में नौकरी करते थे और वर्तमान में क्वालिटी ऑडिटर के पद पर एक कंपनी में कार्यरत हैं। ब्रिटेन के यूरोपियन लीग से अलग होने के समर्थन करने वाले कंजरवेटिव पार्टी के सिद्धांतों को देखते हुए उन्होंने चार साल पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी।

इससे पहले वह यूके इंडिपेंडेंट पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने तीन बार स्थानीय निकाय में काउंसलर का चुनाव लड़ा था, हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस बार भी वह डर्बी शहर के सिनफिन एंड ओसमसटॉन वार्ड से काउंसलर पद के उम्मीदवार हैं।

बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी गौरव पांडे ने लंदन निकाय चुनाव में दावेदारी पेश की है। उनका मुकाबला डर्बी के पूर्व मेयर के साथ है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के ग्राम चामी निवासी 44 वर्षीय गौरव के पिता स्व. हरीश पांडे एमईएस से सेवानिवृत्त थे, जबकि माता मंजुला पांडे गृहिणी हैं। गौरव ने जम्मू से अपनी शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वह लंदन चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here