उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, वाहन खाई में गिरा, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, चार घायल

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मनसूना-राऊंलेंक-बेडूला मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को 108 पीएचसी ऊखीमठ में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। इस हादसे के बाद से बेडूला गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 5 बजे ऊखीमठ से 10 किलोमीटर आगे मानसूना मोटर मार्ग पर राऊंलेंक के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस घटना में 29 वर्षीय संदीप पुत्र स्व. प्रबल सिंह निवासी गांव बेडूला की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप के घर में उसकी बेटी का पहला जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। वह ऊखीमठ से सामान लेकर घर जा रहा था। घटना के बाद से मृतक के घर, परिवार व गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं घायलों में धनवीर (28) पुत्र मोहन सिंह, प्रदीप सिंह (30) पुत्र इंद्र सिंह, प्रेम सिंह पुत्र (30) राम सिंह, निवासी गांव बेडूला और चालक प्रबल सिंह (37) पुत्र राम सिंह, निवासी जग्गी-बग्वान शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here