
देहरादून: उत्तराखंड में शासन स्तर पर 2 आईएएस और 1 पीसीएस अधिकारी के विभागों में बदलाव किया गया है.
देखें सूची:
- आईएएस नितिन भदोरिया को अपर सचिव ऊर्जा एवं निदेशक उरेडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
- आईएएस आशीष कुमार चौहान को अपर सचिव सांस्कृतिक तथा महानिदेशक सांस्कृतिक निदेशालय उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.
- पीसीएस देव कृष्ण तिवारी से अपर सचिव सांस्कृतिक तथा महानिदेशक सांस्कृतिक निदेशालय का पद हटाया गया.





