चमोली आपदा: ऋषिगंगा नदी में बढ़ा जलस्तर, करीब आधे घंटे तक रुका राहत बचाव कार्य फिर शुरू


chamoli

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा में जल प्रलय के बाद लगातार बचाव और राहत कार्य जारी है। नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोका गया है। निचले इलाकों को खाली करके सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। लगातार नदी में पानी का बहाव तेज होने से मौके पर खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लाउड स्पीकर के द्वारा सभी लोगों को सतर्क किया जा रहा है। रैणी क्षेत्र में नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। इस वजह से राहत बचाव कार्यों में लगी मशीनों और कर्मियों को वापस बुला लिया गया है। लोगों को प्रभावित क्षेत्र से हटाया जा रहा है।

ऋषिगंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद करीब आधे घंटे तक रुका राहत बचाव कार्य अब शुरू कर दिया। एनडीआरएफ कर्मियों का कहना है जल स्तर बढ़ रहा है, इसलिए टीमों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया। ऑपरेशन को सीमित टीमों के साथ फिर से शुरू किया गया है।

अभी तक आपदा में 170 लोग लापता हैं। 34 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें से नौ लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। 12 मानव अंग क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। हेलीकॉप्टर से लगातार नीती घाटी के गांवों में राहत सामग्री वितरित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here