नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिले में अलर्ट। सभी एसएसपी को दिए अलर्ट रहने के दिशा निर्देश

दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखण्ड में भी अलर्ट
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद राज्य में हुआ अलर्ट जारी
डीजीपी अशोक कुमार ने चार जिलो में जारी किया अलर्ट।
नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिले में अलर्ट।।
सभी एसएसपी को दिए अलर्ट रहने के दिशा निर्देश

नई दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास हुए बम धमाकों के बाद उत्तराखंड के चार जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
संदेह जताया गया कि घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी सीमावर्ती प्रदेशों की ओर आ सकते हैं।
नई दिल्ली में हुई घटना के बाद उत्तराखंड सरकार व पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया था
। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले निर्देशों के क्रम में प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई।
इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर व नैनीताल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।
*विशेषकर हरिद्वार में कुंभ के मद्देनजर चौकसी और कड़ी करने के निर्देश दिए है*
। इसके साथ ही इन सभी जिलों में सीमाओं पर चौकसी करने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर भी कड़ी नजर रखने को कहा गया। पुलिस के साथ ही अन्य खुफिया एजेंसियों को भी पूरी तरह सतर्क कर दिया गया है।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में एहतियातन चार जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here