
देहरादून: डीजीपी अशोक कुमार के चार्ज लेने बाद कई महत्वपूर्ण फैसले पुलिसकर्मियों के कल्याण को देखते हुए लिए गये हैं। डीजीपी के आदेशों के बाद अब पांच साल बाद राज्य में रैंकर परीक्षा रास्ता भी खुल गया है। राज्य में लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस कर्मियों की 21 फरवरी तक रैंकर की परीक्षा कराए जाने की तैयारी पुलिस मुख्यालय के द्वारा की जा रही है। इसमें 800 कॉन्स्टेबल से हेड कांस्टेबल बन सकेंगे। वहीं 130 हेड कॉन्स्टेबल से सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को भेजा जा रहा है। जिससे समय से पुलिसकर्मियों की रैंकर परीक्षा करवाई जा सकेगी। रैंकर परीक्षा पूर्ण होने के बाद अप्रैल माह के अंत तक लगभग 17 सौ से ज्यादा पदों पर पुलिस कर्मियों की नियुक्ति का रास्ता भी खुल जाएगा।





