उत्तराखंड : DNA टेस्ट से साफ हो गया कि ये कंकाल किसका था, ओर फिर दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया


उत्तराखंड : DNA टेस्ट से साफ हो गया कि ये कंकाल किसका था,
ओर फिर दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया

 आपको बता दे कि
देहरादून केे वसंत विहार थाना क्षेत्र के अंबीवाला टी एस्टेट स्थित महेंद्र चौक के पास झाड़ियों में मिला मानव कंकाल कैम्पटी निवासी गौरव सेमवाल का निकला।
डीएनए के मिलान में इसकी पुष्टि हुई है।
वही वसंत विहार थाना पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दे कि इंस्पेक्टर नत्थीलाल उनियाल के अनुसार, कैम्पटी निवासी नवीन नौटियाल ने तहरीर दी थी कि उनका साला गौरव घर से हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह हरिद्वार नहीं पहुंचा। 27 दिसंबर 2019 को थाना कैम्पटी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 27 अक्टूबर को गुमशुदगी प्रेमनगर थाने को ट्रांसफर हुई थी। जांच के दौरान 26 जनवरी 2020 को अंबीवाला टी एस्टेट स्थित महेंद्र चौक के पास झाड़ियों में कंकाल मिलने पर नवीन नौटियाल और स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। कंकाल के पास विषाक्त की खाली डिब्बी, कुछ कपड़े और एक बैग में बैंक की पासबुक व मृतक की फोटो मिली। पासबुक में खाताधारक का नाम गौरव सेमवाल दर्ज था।
फिर जांच में सामने आया कि राजेश डोभाल निवासी सहस्रधारा व नितेश उनियाल निवासी लंडौर मसूरी के मोबाइल नंबर पर गौरव की आखिरी बार बात हुई थी। प्रेमनगर थाना पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, लेकिन वह गोलमोल जवाब दे रहे थे। इसी बीच डीएनए मिलान से स्पष्ट हो गया कि बरामद कंकाल गौरव सेमवाल का ही है। इसके बाद जांच वसंत विहार थाने को ट्रांसफर की गई। शिकायतकर्ता नवीन नौटियाल ने बताया कि राजेश डोभाल व नितेश उनियाल दोनों गौरव के दोस्त थे। कंकाल के पास विषाक्त मिलने से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि दोनों के दबाव व उकसाने के कारण गौरव ने यह कदम उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here