देहरादून : गोली लगने से बिष्ट की मौत , दुकान के अंदर खून से लथपथ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून: बिष्ट की मौत  से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून के तिब्बती मार्केट में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
शहर में बुधवार को तड़के तिब्बती मार्केट में एक दुकान के अंदर खून से लथपथ शव मिला।
बता दे कि
सुबह यहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डालनवाला पुलिस जांच में जुट गई है।
वही मौका मुआयना के लिए एसपी सिटी श्वेता चौबे भी घटना स्थल पर पहुंचीं।
जानकारी के अनुसार
मरने वाले की पहचान संजय बिष्ट उम्र 50 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय तिब्बती मार्केट में एक रेस्टोरेंट में
लगभग 20 साल से रहता था। उसकी कनपट्टी पर गोली लगी है ओर मौके से देसी तमंचा भी बरामद हुआ है।
वही प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। प्राथमिक जांच में मृतक द्वारा खुद को गोली मारना प्रतीत हो रहा है। तो अन्य कारणों की जांच भी की जा रही है। जैसे
युवक ने खुद को अगर गोली मारी तो क्यों मारी ?
और उसके पास बंदूक कहां से आई इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here