बुधवार को प्रदेश 104 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3785 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है आज के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले देहरादून में 52
और नैनीताल में 24 सामने आए है हैं। वहीं 7 मामले पिथौरागढ़ ओर 8 मामले उत्तरकाशी में कोरोना संक्रमित मिले हैं। तो वही आज 81 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक प्रदेश में संक्रमित 2948 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 754 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 77.89 फीसदी है
वही प्रदेश में पुनः 16 से 31 जुलाई तक पूर्ण लाॅकडाऊन संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही खबर पूरी तरह से असत्य और भ्रामक है। ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एसएसपी देहरादून को इस गलत खबर को प्रसारित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।