दुःखद ख़बर आज हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के सीतापुर गांव से है जहां हाथी ने एक महिला को पटक कर मार डाला। ये दुःखद घटना आज सुबह की है जब महिला जंगल से सटे अपने खेत से चारा काटने गई हुई थी।
वही इस दौरान खेत में अचानक हाथी देख महिला ने शोर मचाया तो हाथी गुस्से में आ गया और उसने अपनी सूंड से महिला को उठाकर पटक दिया , मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय पार्वती देवी के रूप में हुई , वही महिला की मौत के बाद जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना के बाद वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया बता दे कि दस दिन पूर्व ही एक गुलदार ने काठगोदाम क्षेत्र में 58 वर्षीय महिला को मौत के घाट उतारा था , वन्यजीवों के आतंक से लगातार हल्द्वानी क्षेत्र के लोग ही पूरा पहाड़ परेशान हैं यहा ,एक महीने से भी कम समय में वन्यजीवों द्वारा हमले में दूसरी महिला की मौत हुई है जिससे लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी पनप रहा है ,हालांकि इस मामले पर मौके पर मौजूद वन कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों का हवाला देकर कुछ भी बोलने से अपना पल्ला झाड़ दिया । बहराल आगे सरकार द्वारा मुवाज़ा की राशि दे दी जाएगी ओर बात यही पर खत्म हो जाएगी जैसा हमने अक्सर देखा है बहराल आप सब सावधान रहें