
ख़बर दिल्ली से आ रही है
आपको बता दे कि कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को 35 लोधी एस्टेट के बंगले को खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया गया था
जिसके बाद
पूरे देश में कांग्रेसियों ने जमकर सवाल खड़े किए और कहा कि केंद्र सरकार बदला लेने के लिए इस तरह से परेशान कर रही है
बता दे कि निर्देश बंगला खाली करने के पिछले बुधवार को जारी हुए थे
ओर आज उससे बडी ख़बर ये आई है कि हमारे पहाड़ पुत्र
व भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रमुख व उत्तराखंड से सांसद अनिल बलूनी को 35 लोधी एस्टेट बंगला अलॉट कर दिया गया है।
बस फिर किया इस ख़बर को सुनकर बलूनी के राजनीतिक विरोधी ओर बौखला गए है तो कुछ लोगो को आज रात अपने आशियाने मैं नींद भी नही आने वाली है ये तय है

आपको बता दे कि पहाड़ पुत्र बलूनी अभी 20 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड के टाइप 6 बंगलों में रहते हैं
वही पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने पिछले दिनों गुरुद्वारा रकाबगंज रोड बंगले को बदलने के लिए
स्वास्थ्य कारणों से मंत्रालय से अनुरोध किया था ।
ओर जब 35 लोधी एस्टेट बंगले जो प्रियंका गांधी को अलॉटेड था उसका अलॉटमेंट कैंसिल हुआ तो फिर इसे पहाड़ पुत्र सांसद अनिल बलूनी को अलॉट कर दिया है,
बता दे कि directarate of estates केंद्र के आवास मंत्रालय के अंतर्गत आता है जो सरकारी बंगलो के अलॉटमेंट का काम करता है
आपको बता दे की राज्यसभा सांसद पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते बंगले को बदलने का अनुरोध किया था
बहराल डांडा नागराजा देवता के आशीर्वाद से हमारा पहाड़ पुत्र ठीक है
और वे अब 99 फीसदी तक बीमारी से उबर गए हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं आपको बता दे कि पहाड़ पुत्र बलूनी मार्च 2018 में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद बनाये गए थे ।
इससे पहले
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने इस संबंध में प्रियंका गांधी को एक नोटिस जारी किया है
जिसके तहत कांग्रेस महासचिव को एक अगस्त तक दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी बंगला छोड़ने को कहा गया है
ये भी जान ले कि
प्रियंका गांधी को यहां पर 1997 से ही टाइप-6 कैटेगरी का बंगला मिला हुआ था।
प्रियंका गांधी का बंगला लोधी एस्टेट इलाके में है नही था अब कहा जायेगा ।
बहराल हम कह सकते है कि पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी का दबदबा एक बार फिर हमको देखने को मिला है और उनके राजनीतिक दुश्मनों को जलने का सो जलो जलो खूब जलो
इतना जलो की बिजली जाने पर
तुम्हारी जलन की रोशनी से किसी घर का गेट हमेशा जगमगा जाए।
एक बार फिर बता दे कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 35, लोधी स्टेट स्थित बंगला भाजपा के राज्य सभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी को आवंटित किया है।
मौजूदा समय में इस बंगले में अभी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रह रही हैं, हालांकि बीते बुधवार को सरकार ने नोटिस जारी कर उनसे बंगला खाली करने को कहा है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पहाड़ पुत्र बलूनी अभी 20, गुरुद्वारा रकाब गंज में स्थित टाइस-6 बंगले में रह रहे हैं।




