
सोमवार आज शाम को ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकरीं अनुसार
सकनीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर अचानक खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
आई-20 कार संख्या(Uk08 AL 5649) में सवार चार लोग 21 जून को श्रीनगर गए थे।
ओर आज शाम लगभग पांच बजे ये लोग आज वापस हरिद्वार जा रहे थे।
तभी कौड़ियाला से दो किलोमीटर पहले सकनीधार के पास कार अचानक 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
चालक समेत दो लोगों की जान गई
इस दौरान हादसे में चालक प्रदीप कुमार पुत्र वीरसिंह उम्र 42 साल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार और सरल पुत्र राजू निवासी टिपड़ी हरिद्वार, उम्र 17 साल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, ओमप्रकाश पुत्र स्व. होरि सिंह उम्र 75 साल निवासी ज्वालापुर हरिद्वार और जतिन पुत्र सन्दीप कुमार उम्र 17 साल निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार घायल हो गए हैं।
पुलिस ने वहां पहुंचकर घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकलवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इस हादसे के बाद उनके परिवार मे कोहराम मचा हुवा है