
कल से अब उत्तराखंड में 20 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए।
जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 130 से अधिक हो गई है।
इनमें से 53 मरीज ठीक हो चुके हैं।
संक्रमित मामलों में टिहरी में पांच,
उत्तरकाशी में दो,
अल्मोड़ा और हरिद्वार में एक-एक,
ऊधमसिंह नगर में चार,
नैनीताल जिले में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
वहीं रात में टिहरी और देहरादून में चार केस मिले।
वही उत्तरकाशी में 32 साल संक्रमित युवक वीरपुर डुंडा का रहने वाला है और कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था।
दिल्ली से लौटे युवक मैं भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
टिहरी में मिले सभी पांच संक्रमित मुंबई से लौटे हैं।
हरिद्वार जनपद में रुड़की के महानपुर निवासी 38 साल का व्यक्ति मुंबई से आया था।
हाल ही में ग्रीन जोन में शामिल किए गए हरिद्वार जिले में 32 दिन के बाद कोरोना का मामला सामने आया है।
ऊधमसिंह नगर जनपद में रुद्रपुर निवासी 29 साल का युवक, किच्छा निवासी 35साल जसपुर में 21 साल के दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये चारों संक्रमित मरीज गुरुग्राम, मुंबई और गुजरात से लौटे थे।
अल्मोड़ा के रानीखेत में 19 साल युवक और नैनीताल जनपद में 29 साल की लड़की और 21 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।
पिछले 11 दिन में प्रदेश में कोरोना के 65 मामले सामने आ चुके हैं। चिंताजनक पहलू यह कि धीरे-धीरे प्रदेश के सभी जिले वायरस की चपेट में आ रहे हैं।







