उत्तराखंड मैं अभी तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 120 , 9 मामले ओर आये पॉजिटिव के आज

देहरादून

उत्तराखंड दोपहर हेल्थ बुलेटिन हुआ जारी।

उत्तराखंड में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए सामने।

प्रदेश में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 120

उधम सिंह नगर से 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने।

नैनीताल से 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने।

हरिद्वार से 1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने।

अल्मोड़ा में 1 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने।

उत्तरकाशी में 1नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने।

प्रदेश में अभी तक 53 मरीज हो चुके हैं ठीक।

66 एक्टिव केस प्रदेश में अभी।

उत्तराखंड मैं अभी तक आज मिले नौ संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 120

आज दोपहर तक उत्तराखंड में नौ कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। जिसके बाद अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। वहीं इनमें से 53 मरीज ठीक हो चुके हैं।
आज अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और हरिद्वार में एक,
नैनीताल में दो,
ऊधमसिंह नगर में चार संक्रमित मामले सामने आए हैं।
 अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।

रुड़की में मोहनपुरा कालोनी निवासी संक्रमित युवक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
दून अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। साथ ही मोहनपुरा कालोनी को भी सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

उत्तरकाशी में मिला कोरोना संक्रमित मरीज विगत 16 मई को दिल्ली से तीन लोगों के साथ आया था। तीनों में बुखार के लक्षण होने के बाद जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। इनमें एक 38 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि बाकी दो लोगों में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here