आज अभी तक उत्तराखंड में दो और कोरोना पॉजिटव मिले ,सख्या हुई 113

उत्तराखंड में दो और कोरोना पॉजिटव मिले
उत्तरकाशी जनपद में दिल्ली से लौटे युवक
और हरिद्वार जनपद के रुड़की में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

mosbet

अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 113 पहुंच गया है। वहीं, इनमें से अब तक 52 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वही कल उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों का आकड़ा सौ के पार हो गया। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से उत्तराखंड में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 14 मामले सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पौड़ी में दो,
ऊधमसिंह नगर में तीन,
नैनीताल में सात,
बागेश्वर जनपद में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here