
उत्तराखंड में दो और कोरोना पॉजिटव मिले
उत्तरकाशी जनपद में दिल्ली से लौटे युवक
और हरिद्वार जनपद के रुड़की में मुंबई से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 113 पहुंच गया है। वहीं, इनमें से अब तक 52 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वही कल उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों का आकड़ा सौ के पार हो गया। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से उत्तराखंड में हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 14 मामले सामने आए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को पौड़ी में दो,
ऊधमसिंह नगर में तीन,
नैनीताल में सात,
बागेश्वर जनपद में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।







