पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर है मनीष खडूडी , जरुतमद की मदद करते नज़र आ रहे है मनीष खडूडी ।

ख़बर पौड़ी से

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के विषेश आमंत्रित सदस्य एवं 2019 में पौडी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी रहे मनीष खण्डूरी आजकल पौडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर है जहां वे लगातार हर जरुतमद की मदद करते नज़र आ रहे है मनीष खडूडी ने भ्रमण के दूसरे दिन जनपद मुख्यालय पौड़ी में उपजिलाधिकारी पौड़ी अंशुल सिंह से कंडोलिया मैदान स्थित कंट्रोल सेंटर में मुलाकात कर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली तथा कोरो ना वॉरियर के रूप में रात दिन कार्य कर रहे पुलिस के नौजवानों, कर्मचारियों के लिए उपजिलाधिकारी को अपनी ओर से 450 पारदर्षी फेस प्लेट तथा 4000 डिस्पोजल मास्क भेंट किये।
आपको बता दे कि इस अवसर पर मनीष खण्डूरी ने वहां उपस्थित जवानों को भी संबोधित किया तथा फेस प्लेट से बचाव की जानकारी देने के साथ ही उनका धन्यवाद भी किया।

mosbet

इसके बाद मनीष खडूडी ने रुद्रप्रयाग पहुंच कर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में उप जिलधिकारी टम्टा से मुलाकात कर उन्हें भी 200 पारदर्षी फेस प्लेट तथा 4000 डिस्पोजल मास्क भेंट किये।
जिसके बाद वहां मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण में सेवा कर रहे कर्मचारियों की हौसला अफजाई के लिए लोकप्रिय मनीष खंडूरी का धन्यवाद किया।


वही मनीष खण्डूरी ने उपजिलाधिकारियो से प्रवासी लोगों के लिए निर्धारित कोरेंटाइन सेंटर में भोजन आदि की व्यवस्था सुनिष्चत करवाने के सम्बन्ध में भी वार्तालाप किया तथा इसमें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रवासी नागरिकों की बड़ी संख्या में घर वापसी से कारोना संक्रमण के मामले बढ़ने की संभावना है जिसके लिए हमें युद्ध स्तर पर तैयार रहना होगा। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि प्रशासन की ओर से भी जरूरतमंदों को खाद्यान्न का इंतजाम कराया जा रहा है तथा सभी कोरनटाइन सेंटर में मास्क, सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है। मनीष खण्डूरी ने उपजिलाधिकारियों से यह भी अनुरोध किया कि कोरेन्टाइन सैन्टरों में नियमित रूप से चिकित्सा कर्मियों का एक दल भेज कर वहां रह रहे लोगों का नियमित परीक्षण कराया जाना चाहिए। उन्होंने दोनों उपजिलाधिकारियों से यह भी अनुरोध किया कि जिन प्रवासियों के पास राशन कार्ड नहीं है उनको भी सस्ता गल्ला दुकानों से मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने यह भी आष्वासन दिया कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस वैष्विक महामारी में प्रषासन के साथ हर सहायता के लिए तत्पर हैं। इस अवसर पर अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कांग्रेस के युवा नेता मनीष खडूडी पौड़ी लोकसभा के दौरे पर

Posted by बोलता उत्तराखंड़ on Tuesday, May 19, 2020

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here