
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को देहरादून में चार, ऊधमसिंह नगर में चार और नैनीताल जिले में एक कोरोना संक्रमित मामला पाया गया। प्रवासियों के लौटने से बढ़ रहे संक्रमण को रोकना अब स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना है
प्रदेश में करोना संक्रमित मामलों की संख्या 91 पहुंच गई है। वहीं राज्य में 91 में से 51 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक एक ही दिन में सर्वाधिक नौ कोरोना संक्रमित मामले शनिवार को मिले हैं।
शनिवार को देहरादून जिले में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं।
ऊधमसिंह नगर जिले में चार
और नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक व्यक्ति समेत नौ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
संक्रमितों में एक काशीपुर, एक किच्छा और दो लोग जसपुर के हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 91 हो गई है।
ऊधमसिंह नगर जिले में पॉजिटिव पाया गया एक युवक (18) साल का काशीपुर के गुलड़िया गांव का है, जो मुंबई से लौटा था। दूसरा किच्छा के बंडिया का रहने वाला है और वह गुरुग्राम से लौटा था।
वहीं, जसपुर में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि ये दोनों मुंबई से आए थे। डॉ. भट्ट ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क आए अन्य लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 20 हो गई है।
वही शनिवार को देहरादून में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें मसूरी निवासी 10 साल का बच्चा और डीएल रोड निवासी महिला (32) और उसका बेटा (15) कोरोना संक्रमित पाए गए, जबकि दिल्ली से लौटे रायपुर के आईटी पार्क निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। 10 साल के बच्चे की मां और डीएल रोड निवासी महिला के पति 14 मई को संक्रमित मिले थे। इनका इलाज दून मेडिकल कालेज में चल रहा है।
उत्तराखंड में ज़िलेवार मरीजों का आंकड़ा इस प्रकार है 👇
देहरादून में कोरोना मरीजों की संख्या 44
नैनीताल में कोरोना मरीजों की संख्या 15
उधमसिंहनगर में कोरोना मरीजों की संख्या 20
हरिद्वार में कोरोना मरीजों की संख्या 7
अल्मोड़ा में कोरोना मरीजों की संख्या 2
पौड़ी में कोरोना मरीजों की संख्या 2
उत्तरकाशी में कोरोना मरीजों की संख्या 1
प्रदेश में कुल संख्या 91
51 कोरोना मरीज हो चुके हैं स्वस्थ्य, 39 मरीज एक्टिव
1 कोरोना मरीज की हो चुकी है मृत्यु!






