सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र , फिर शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर  में घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम करते हुए शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि   दी

शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

। शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से आज गुप्तकाशी लाया गया जहां मुख्यमंत्री ने शहीद जवान को अंतिम सलामी दी। गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्री मनोज रावत ने भी  शहीद देवेंद्र को श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव के लिए सेना के वाहन से ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीर जवानों की भूमि है, सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह , सी एम ओ डॉ एस के झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

शहीद हुए जवान देवेंद्र सिंह अमर रहे।

Posted by बोलता उत्तराखंड़ on Monday, April 6, 2020

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here