
उत्तराखंड मैं कोरोना पॉजिटिव मिला कालाढूंगी का युवक, अब तक 23 मरीजों हो गए कोरोना पाजिटिव के
।
जी हां उत्तराखंड में आज कोरोना का एक और मामला सामने आया है। नैनीताल के कालाढूंगी निवासी एक युवक में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को एहतियातन रामनगर के सरकारी अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। बता दे कि डीजी हेल्थ डॉ. अमिता उप्रेती ने युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। वहीं, रामनगर संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
ख़बर ये है कि शनिवार को भी प्रदेश में छह मरीज कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। इनमें से नैनीताल से पांच और हरिद्वार जनपद के रुड़की से एक मरीज संक्रमित पाए गए थे। ओर इससे पहले भी 6
कुलमिलाकर प्रदेश में चार दिन के भीतर कोरोना संक्रमितों के 16 मामले सामने आए हैं।




