
ख़बर मौसम की।
उत्तराखंड के सात जिलों आज
भारी बारिश और बर्फबारी होने की सम्भवना ।
मौसम विभाग ने ज्यादातर क्षेत्र में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फ गिरने का जताया है अनुमान।
मैदानी क्षेत्रों में तेज झोकेदार हवा चलने के सकेत
मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार
राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में ज्यादातर स्थानों पर आज भारी बारिश हो सकती है।
तो तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने का अनुमान है।
ओर कुछ हिस्सों में ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है।
तो वही हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवा भी चल सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में भी बादल छाये रहने का अनुमान है।
आज ओर शनिवार को मौसम पूरी तरह खराब रहेगा।
हालाकि रविवार को मौसम में सुधार हो सकता है।




