उत्तराखंड मै : तेंदुए की तीन खालों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ।


उत्तराखंड मै : तेंदुए की तीन खालों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ।

उत्तराखंड मै : तेंदुए की तीन खालों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ।
उत्तराखंड के लोहाघाट में आज पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तीन खालों के साथ एक व्यक्ति को दबोचा। बताया जा रहा है कि ये आरोपी पटीयूड़ा का रहने वाला है।
वही तेंदुए की खाल मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। आपको बता दे कि
अभी कुछ दिन पहले ही वन्य जीव अपराध ब्यूरो दिल्ली और तराई केंद्रीय वन प्रभाग की एसओजी ने तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।
ये तस्कर बागेश्वर से खाल लाकर उसे दिल्ली भेजने की फिराक में थे। खाल का डेढ़ लाख रुपये में सौदा हुआ था। वन्य जीव अपराध ब्यूरो दिल्ली को नैनीताल क्षेत्र में तेंदुए की खाल की तस्करी की सूचना मिली। इस पर टीम ने एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी के साथ लामाचौड़ खास स्थित भाखड़ा पुल के पास से तीन युवकों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
वही मीडिया को कैलाश तिवारी ने बताया कि मोहन राम, रमेश लाल निवासी मालधन चौड़ रामनगर और राकेश कुमार निवासी रामजीवनपुर बाजपुर ऊधमसिंह नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया कि बागेश्वर जिले के कपकोट के गांव झटख्याली से तस्करों को खाल उपलब्ध हुई थी। खाल का सौदा डेढ़ लाख रुपये में दिल्ली की एक पार्टी के साथ हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here