
उत्तराखंड की सियासत मैं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता वाले ट्वीट पर सियासत लगतार जारी है

वही आज हल्द्वानी पहुचने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से जब मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता वाले ट्वीट पर सवाल किया तो मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र की सटीक बॉडी लेंग्वेज मानो ये कह रही हो कि सब ठीक है आल इज वेल !
फिर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि हरीश रावत विपक्ष के बड़े नेता हैं और वो इस तरह के बयान देकर वे अपना धर्म निभा रहे हैं, हो सकता है कि वो अपनी कांग्रेस पार्टी की हालत देखकर ऐसा कह रहे हैं, अगर वह दिल्ली चुनाव के नतीजों से जोड़ रहे हैं तो उन्हें ये समझना चाहिए कि दिल्ली में भाजपा का वोट बैंक और सीटें बढ़ी है जबकि कांग्रेस की स्थिति किसी से छिपी नहीं है उसके बाद भी इस तरीके के ट्वीट और बयान वो दे रहे है तो उनकी मानसिकता को आसानी से समझा जा सकता है।





