
आपके देवभूमि उत्तराखंड में कभी कूड़े में तो कभी नाले में नवजातों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है
ख़बर है कि आज भी नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में सुबह एक नवजात बच्ची नग्नावस्था में नाले में पड़ी हुई मिली। है भगवान इस कड़ाके की ठंड में बच्ची को बिना कपड़ाें के वो म कैसे छोड़ कर चली गई होगी ?
आस पास के लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो उसे नाले से उठाकर पहले कपड़ो का इंतज़ाम किया फिर अस्प्ताल लेकर पहुँचे
इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई
बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया। वही ख़बर लिखे जाने तक डॉक्टरों का कहना था कि बच्ची को अभी वैंटीलेटर पर रखा गया है। ठंड में बिना कपड़ाें के रहने से उसे काफी परेशानी हुई है। बच्ची का इलाज किया जा रहा है ओर बच्ची प्रीमैच्योर है ये बच्ची ठंड में अकड़ी हुई थी। ठंड में होने के कारण इसको हाइपोथर्मिया भी शिकायत थी
वही इससे पहले भी गणतंत्र दिवस की रात रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन में एक व्यक्ति नवजात बच्ची को एक यात्री की गोद में डालकर भाग गया था फिर यात्री ने चेन खींचकर ट्रेन रोकने के बाद मासूम को आरपीएफ चौकी में सौंपा था।








