
उत्तराखंड –
नोकरी असली डिग्री फर्जी वाला खेल : सरकारी नौकरी कर रहे पांच शिक्षकों पर एफआईआर, पांचों निलंबित। ओर भी शक के दायरे मै
ख़बर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से है बता दे कि बीएड की फर्जी डिग्री से नियुक्ति पाने के मामले में एसआईटी की गिरफ्त में आए रुद्रप्रयाग के 11 शिक्षकों में से पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है
इसके साथ ही छह के खिलाफ निदेशालय से लिखित आदेश मिलते ही कार्रवाई भी की जाएगी ये भी खबर है
आपको बता दे कि बीते माह एसआईटी प्रभारी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने फर्जी डिग्री से नियुक्ति के मामले में रुद्रप्रयाग जिले के 11 शिक्षकों को पकड़ा था। ओर एसआईटी द्वारा इन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए विभाग से सिफारिश की गई थी।
जानकरीं है कि इन सभी शिक्षकों ने साल 1994 से 2005 के बीच अपनी बीएड की डिग्री जमा कराई थी, लेकिन चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में इन सालो के सत्र में उनकी डिग्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके आधार पर ही इनकी डिग्री को फर्जी करार दिया गया।
पांच शिक्षक कांति प्रसाद भट्ट, माया बिष्ट, विजय सिंह, राकेश सिंह और महेंद्र सिंह के खिलाफ विभाग ने जरूरी कार्रवाई पूरी करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है
वही छह शिक्षकों के मामले में निदेशालय से लिखित आदेश प्राप्त होते ही कानूनी कार्रवाई के साथ निलंबन की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
वही शिक्षा निदेशालय ने जनपद से सात और शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के बारे में भी जानकारी मांगी है। क्योंकि
बीएड की फर्जी डिग्री समेत अन्य शैक्षिक प्रमाणपत्रों के मामले में ये शिक्षक शक के दायरे में हैं। बहराल देखते है आगे क्या ओर कुछ देखने को मिलता है।





