
कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने प्रदेश सचिव पद से आज अपना इस्तीफा दे दिया है, बात दे कि आज हरीश धामी प्रदेश कार्यलय कांग्रेस आफिस पहुचे जहा उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना को सौप।

हरीश धामी की बातों से ऐसा लग रहा है कि वो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से नाराज़ नही है पर उनका गुस्सा तो सिर्फ ओर सिर्फ नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश पर था ,धामी के अनुसार इंदिरा ही उनके खिलाफ साजिश रच रही है

धामी ने कहा कि इंदिरा ह्रदयेश
कांग्रेस को कम जोर करने में तुली हुई है।
ओर सरकार की बी टीम बन कर कार्य कर रही है , यही नही हरीश धामी ने कहा कि इंदिरा ह्रदयेश डरती है कि उनके घोटाले सामने ना आ जाये इस लिए वे सरकार की बी टीम बन कर काम कर रही है।

अपने भी सदन में भी देखा होगा कि वो जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में चुप रहती हैं।
आज हरीश धामी ने एलान किया कि कांग्रेस के लगभग 8 विधायक जल्द हाई कमान से मिलकर नेता प्रतिपक्ष के पद से इंदिरा ह्रदयेश को हटाने की माग करेंगे और यदि यही हाल रहा तो कांग्रेस 2022 में सत्ता मैं नही आ सकती
इस लिए हम चाहते है की अगर कांग्रेस को सत्ता में लाना है तो इंदिरा ह्रदयेश को पद से हटाना होगा।
ये सब कहना था आज हरीश धामी का
बहराल सूत्रों की माने तो
हरीश धामी ने खुलकर आज
नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोला और सूत्र कहते है कि जल्द ही अगले महीने दिल्ली मैं कांग्रेस हाईकमान की बैठक होंगी
जिसमे बहुत कुछ निकलकर
सामने आएगा ये भी हो सकता है
की एक बार फिर हरीश रावत को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है !और प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष! बहराल यह राजनीति है यहां कब क्या हो जाए कोई कुछ नहीं जानता फिलहाल तो इस ठंडे मौसम में कांग्रेस में आई सियासत ने माहौल को गरमा दिया है जिसकी आवाज दिल्ली तक सुनाई देने लगी है।







