मंत्री हरक सिंह रावत तो शेर के जबड़े से आदमी जिंदा ला सकते है, फिर ये तो महज 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय ही है कोटद्वार वालो।

ख़बर है कि केन्द्रीय मंत्री संतोश गंगवार सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) के लिए जल्द करेंगे कोटद्वार का भ्रमण
जी हा सूबे के श्रम मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत ने की केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोश गंगवार जी से आज महत्वपूर्ण मुलाकात की।

बता दे कि आज दिल्ली में आयुष मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत द्वारा केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर कोटद्वार में 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बातचीत हुई। ओर फिर केन्द्रीय श्रम मंत्री द्वारा कोटद्वार में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) हेतु बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक में डी.जी (ई.एस.आई.) राज कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में अधिकारियों द्वारा वार्ता के क्रम में बताया गया की सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) के लिए समस्त औपचारिकता को पूर्ण कर लिया गया है।
केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार द्वारा कोटद्वार में 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) के सम्बंध में अतिशीघ्र कोेटद्वार भ्रमण पर आने का आश्वासन दिया गया। साथ ही इस भ्रमण में डी.जी (ई.एस.आई.) राज कुमार को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया। सूबे के श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत के अथक प्रयासों से कोटद्वार में 300 बेड के सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय (मेडिकल कालेज) के निर्माण का रास्ता सफल होते दिख रखा है। सूबे के मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत की इस कार्यशैली तथा क्षेत्र के लिए किए जा रहे प्रयासों से प्रभावित होकर केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने उनकी सराहना की साथ ही स्वयं कोटद्वार आने का आश्वासन भी दिया

कोटद्वार में इस सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय के निर्माण से हरिद्वार, उधमसिंहनगर तथा देहरादून ही नही बल्कि गढवाल और कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों में कार्य करने वाले लगभग तीस लाख कर्मचारियों को भी मेडिकल कालेज की चिकित्सा सुविधा का लाभ सुगमता से मिल पायेगा।
इसलिए अब टेंशन मत लो मंत्री हरक सिंह रावत तो शेर के जबड़े से आदमी जिंदा ला सकते है, ये तो फिर महज 300 बेड का कालेज ही है कोटद्वार वालो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here