
देहरादून। थराली विधानसभा उपचुनाव की तारीख अब सर पर हैं और जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आ रही है थराली में सियासी समीकरण उतनी ही तेजी से बदल रहे हैं।कुछ दिन पूर्व देहरादून में भाजपा का दामन थामने वाले गुड्डू लाल ने बगावती तेवर दिखाए हैं।गुड्डू लाल ने पार्टी को चेताते हुए टिकट ना मिलने पर निर्दलीय ताल ठोकने का ऐलान किया है।
गुड्डू लाल के इस कदम से भाजपा नेतृत्व सकते में है।
हालांकि अभी भाजपा का कोई भी बड़ा नेता इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। 
गुड्डू लाल ने 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय लड़ते हुए 8000 से ज्यादा वोट हासिल किए थे।
कुछ दिन पूर्व बीजेपी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था।
भाजपा ने मगनलाल की पत्नी मुन्नी देवी को अपना प्रत्याशी बनाने के संकेत दिए हैं, जिससे अन्य दावेदारों में निराशा है।
- सोसल मीडिया मैं ख़बर उड़ रही हैं कि गुड्डू लाल ने बीजेपी से टिकट ना मिलने पर निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया हैं जिसके बाद जहां भाजपा के खेमे में हलचल मची हुई है वहीं कांग्रेस कुछ राहत महसूस कर रही है।

भाजपा में जाने के बाद गुड्डू लाल के बगावती तेवर अपनाने का फायदा कांग्रेसी खुद को मान रहे हैं।
हालांकि गुड्डू लाल के इस कदम से किसको फायदा और किसको नुकसान होगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात साफ हैं कि थराली का उप चुनाव जीतना बीजेपी के लिए बेहद जरूरी हैं क्योंकि इसके बाद नगर निगम और निकाय के चुनाव हैं इस लिहाज से बीजेपी हर कीमत पर ये उपचुनाव जितना चाहेगी क्योकि ये चुनाव जीतना उनकी साख का सवाल भी हैं बस देखना यही हैं कि टिकट किसका फाइनल होता हैं जानकार कहते हैं कि मगनलाल शाह जी की धर्म पत्नी को को ही मैदान में उतारा जा रहा हैं तो दूसरी तरफ काग्रेस से जीतराम जनता के बीच में जाकर अपने लिए वोट माग रहे हैं और आगामी 10 को उनके नामंकन के दौरान हरीश रावत प्रीतम सिंह सहित बड़े दिग्ज़ नेताओं के होने के सकेत मिल चुके हैं काग्रेस भी इस उपचुनाव में पूरे दम खम के साथ उतर रही हैं क्योंकि वो जानती हैं कि अगर ये चुनाव वो जीत जाते हैं तो इससे उनका मनोबल बढ़ जायेगा फिर काग्रेस का कार्यकर्ता आने वाले निकाय निगम के चुनाव में जोश के साथ उतरेगा ओर इस उपचुनाव से से जनता के मन की बात भी निकलकर आएगी वैसे अगर यहा पर बीजेपी की तरफ से मुनी देवी को टिकट दिया जाता हैं तो स्याद थराली की जनता स्वर्गीय मगनलाल शाह जी को ध्यान में रख कर उनकी धर्म पत्नी को m.l.a बना दे पर देखो आगे क्या होता हैं क्योंकि ये गुड्डू टिकट ना मिलने पर क्या बवाल मचाता हैं ये तो आने वाला कल ही बताएगा




