
चुनाव आयोग ने थराली विधानसभा उपचुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के मुताबिक 3 मई को अधिसूचना जारी होगी। -नामांकन 10 मई तक किये जा सकेंगे और 14 मई नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 28 मई को थराली विधानसभा सीट का उप चुनाव होगा और 31 मई को मतगणना होगी।
गौरतलब है कि यह सीट बीजेपी विधायक मगन लाल शाह के निधन से खाली हुई है। कांग्रेस ने जीतराम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है जबकि बीजेपी ने अभी टिकट तय नहीं किया है अब देखना ये होगा कि इस उपचुनाव में जीत बीजेपी की होती हैं काग्रेस की।
उम्मीद की जा रही हैं कि बीजेपी स्वर्गीय मगन लाल शाह की पत्नी को यहां से टिकट दे सकती है। होगा क्या ये तो वक्त ही बताएगा फिलहाल सियासत और जनता की नजर थराली पर है।




