
बड़ी ख़बर आपके देहरादून आज दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी से 50 लाख की लूट, हुई हवाई फायरिंग अभी आरोपी फरार ।

ख़बर देहरादून से है जहा दिन दहाड़े आज बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में गोली चलाकर 50 लाख की लूट की घटना को अंजाम दे डाला जानकारी अनुसार ये पूरी घटना आज दोपहर लगभग 3:40 बजे की बताई जा रही है। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित देव ज्वेलर के यहां आज अचानक दो युवक बाइक पर आए और उन्होंने हवा में फायर दागा। इसके बाद फिर वहां अफरा-तफरी मच गई।

फिर दोनों बममाशों ने लगभग 30 लाख कैश और बीस लाख के जेवर उठाए और फरार हो गए। वही ज्वेलर शॉप के मालिक देवेंद्र कुमार ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

फिर सूचना मिलते ही एसएसपी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए हैं। वहीं पीड़ित देवेंद्र कुमार ने बताया कि आम तौर पर सोमवार को उनकी दुकान बंद रहती है लेकिन आज किट्टी थी इसलिए उन्होंने दुकान खोली थी।फिलहाल पुलिस अपराधीयो की तलाश मैं जुटी हुई है।




