
देहरादून वालो सबको बता देना कही आगे कोई परेशान ना हो क्योकि ख़बर यहीं है कि अगले
दो महीने तक आपके दून स्टेशन से किसी भी ट्रेन का संचालन नहीं हो सकेगा।ओर अधिक से अधिक ट्रेनों को उस समय हरिद्वार से ही संचालित किया जाएगा। आपको ये भी बता दे कि अभी तक रेलवे ने अपना ट्रैफिक ब्लॉक का शेड्यूल नहीं जारी किया है।
आपको बता दें कि देहरादून रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य जारी है जिसके तहत सिंघल मंडी की तरफ से पांच नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। ओर अब यह कार्य अंतिम चरण में है। इसी वजह से इसे अब मुख्य ट्रैक से जोड़ने का काम भी अंतिम चरण में होना है। हम सब जानते है कि हरिद्वार-देहरादून के बीच सिंगल रेल ट्रैक है, ऐसे में इस कार्य के चलते दूसरे प्लेटफार्म के साथ ही मुख्य ट्रैक पर भी रेल यातायात का संचालन संभव नही हो सकता
वहीं दून रेलवे स्टेशन के निदेशक गणेश चंद ने मीडिया को बताया कि पांच नंबर प्लेटफार्म का कार्य अब अंतिम चरण में है ओर मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।अब मंडल स्तर से जल्द ही ट्रैफिक ब्लॉक का शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता हैं
आपको बता दे कि देहरादून रेलवे स्टेशन से रोजाना में लभगभ 18 ट्रेनों का संचालन होता है। वही इसके अलावा चेन्नई, कोच्चुवेली, इंदौरी, राफ्ती गंगा और उपासना एक्सप्रेस जैसी कुछ कई ट्रेनें साप्ताहिक भी हैं।
अब तक दून स्टेशन पर प्लेटफार्म की क्षमता सीमित होने के कारण लगातार ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में कई बार जानकारी अनुसार कई ट्रेनें हरिद्वार से ही वापस करनी पड़ती हैं।
लेकिन अब पांच नंबर प्लेटफार्म बनने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
अगर बात करे दून स्टेशन की टी यहा से लगभग प्रतिदिन 10 हजार यात्री विभिन्न ट्रेनों में सफर करते रहते हैं। जानकारी अनुसार इन ट्रेनों के आरक्षण श्रेणी के कोच में रोजाना लगभग तीन हजार और जनरल श्रेणी के कोच में करीब चार हजार यात्री दून से सफर करने जाते हैं।
जबकि विभिन्न स्टेशनों से दून पहुंचने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों की इतनी ही संख्या रहती है। मतलब साफ ये है कि ट्रैफिक ब्लॉक होने की स्थिति में लगभग 10 हजार यात्रियों को दो महीने परेशानी का सामना करना पड़ेगा
तो वही जब दून में ट्रैफिक ब्लॉक होगा तो हरिद्वार के अलावा कुछ ट्रेनों का हर्रावाला से संचालन किया जाता है तो ऐसे में इन दोनों स्टेशनों पर भी दबाव बढ़ेगा। इस स्थिति में कई ट्रेनों के रवाना किए जाने और आगमन के निर्धारित समय में भी परिवर्तन किया जा सकता है।जो ख़बर अभी तक निकल कर आई है ।बहराल जो हो रहा है अच्छे के लिए हो रहा है और जब 5 नम्बर का प्लेट फ़ॉर्म बनकर तैयार होगा तो सुविधा भी सबको ओर अधिक मिलेगी।
बहराल जैसे ही रेलवे अपना ट्रैफिक ब्लॉक का शेड्यूल जारी करता
है आपको सूचित किया जाएगा





