
उत्तराखंड के लोगो मान जाओ ये किटी से कुटी क्यो नही करते आप ? अब देखो फिर एक किटी वाली दो करोड़ रुपये लेकर हो गई फरार , पुलिस कर रही है उसकी तलाश
ये ख़बर उत्तराखंड के हरिद्वार से है जहां किटी ग्रुप का संचालन कर रही दो औरते जो आपस मै सगी बहनें है वो लगभग 300 से अधिक लोगो की करोड़ों की जमापूंजी लेकर लापता हो गई है अब पुलिस वाले कर रहे है उसकी तलाश आज यानी रविवार को ठगे गए लोगों ने ग्रुप संचालिका बहनों के घर के बाहर पहुंचकर हंगामा काटा तो एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है जी हां बता दे कि हरिद्वार क्षेत्र की विवेक विहार कालोनी की रहने वाली दो बहनें जगदंबा और कमलेश पिछले पांच साल से ओरीफ्लेम ग्रुप के नाम से किटी का संचालन कर रही थी। कई दिन से दोनों बहनें किटी की रकम देने में आनाकानी लगातार कर रही थी। वही जब शनिवार को लोग अपनी रकम लेने उनके घर पहुंचे तो वहां ताला लटका हुआ मिला। बस फिर क्या था देखते ही देखते किटी ग्रुप से जुड़े अधिकांश लोग वहां एकत्र हो गए। ओर फिर बढ़ते हंगामे की सूचना पर वहां पुलिस भी पहुंच गई। फिर जैसे तैसे पुलिस ने उन आमजन को समझाबुझाकर कर शांत किया। ओर एक पीड़ित सुशील कुमार चौखानी पुत्र मदन लाल चौखानी निवासी गोविंदपुरी ने साढ़े तीन लाख की रकम ठगने का आरोप जड़ते हुए उन दोनों बहनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। लेकिन आज फिर यानी रविवार को फिर से ठगे गए लोग एकत्र होकर दोेनों बहनों के घर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे ।इन पीड़ितों का कहना था कि दोनों बहनों ने तीन सौ से अधिक लोगों को ठगा है।
जानकारी अनुसार दोनों बहनें अविवाहित है और उनकी मां यहां साथ रहती थी। उनका भाई पुष्कर राजस्थान में रहता है। पीड़ितों की माने तो पिछले एक साल से वह रकम देने में आनाकानी कर रही थी।
बता दे कि हर माह लोगो को एक हजार की किश्त जमा करनी होती थी। ओर बीस माह तक यह किश्त देनी होती थी। 21वें महीने में 21 हजार की रकम मिलती थी। यदि बीस माह के अंतराल में किसी का ड्रा निकलता था तो उसे 20 हजार की रकम पहले ही अदा कर दी जाती थी और फिर उसे आगे कोई किश्त नहीं देनी होती थी। इसी लालच में फंसकर लोग किटी के मकड़ जाल मैं फस जाते थे और फस रहे है।
आपको बता दे पूरे उत्तराखंड मैं देहरादून से लेकर हरिद्वार में किटी का मकड़ जाल चल रहा है जो एक बार फिर ये किटी का जिन्न बोतल से बाहर निकला है। पूर्व में भाजपा से जुड़ी रही गुरप्रीत कौर और शिवांगी त्रिपाठी पर आमजन के करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप है। जेल की हवा खा चुकी यह दोनों महिलाएं आजकल शहर से लापता हैं। उस वक्त भी पूरे शहर में किटी को लेकर हो हल्ला हुआ था। कानून व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति भी बनी थी। लेकिन आमजन फिर भी किटी के धंधे का मोह नहीं छोड़ सके।बहराल बोलता उत्तराखंड और उत्तराखंड की पुलिस आप से लगातार निवेदन करती है कि आप सब लोग इस इस किटी के मकड़जाल मैं ना फसे इस किटी से कुटी करे।
ओर लोगो को भी जागरूक करे
धन्यवाद आप सबका।
इस ख़बर को फैला दो ।
किट्टी से कुट्टी क्यों नहीं करते आप





