जितनी भी क्षमता है लगा दूंगा किंतु उत्तराखंड का माथा नीचे नहीं होने दूंगा – केंद्रीय मंत्री निशंक

आपको बता दे की पीएम मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर थे
जहा पहले दिन वे हरिद्वार व दूसरे दिन भगवान केदारनाथ भगवान बदरीनाथ के दर्शन करने के बाद देहरादून में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए ।इस बीच उनका जगह जगह पिछले दो दिनों मै भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया ।


हिमालय पुत्र के नाम से जाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा- मंत्री बनने के साथ ही उनका काम शुरू हो चुका है। ओर 100 दिन में काम के लक्ष्य हमारे सामने हैं। पहले उन्हें साधना है। उसके बाद ही वे अपने मंत्रालय की जानकारियों को लेकर प्रेस के सामने आएंगे।


बता दे कि केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक का प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता आये थे ।केंद्रीय मंत्री वहा जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

अपने लगभग आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्होंने भी नहीं सोचा थी कि प्रधानमंत्री उन्हें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री सरीखा अहम मंत्रालय देंगे। उनका तो पर्यटन और संस्कृति में मन था। कहा-‘मेरे लिए ये बड़ी चुनौती है। मैं इसे अवसर में बदलने का प्रयास करूंगा। प्रधानमंत्री ने मुझ पर बहुत भरोसा किया है। मैं समझ लूं कि प्रधानमंत्री जी क्या चाहते हैं। जितनी भी क्षमता है लगा दूंगा किंतु उत्तराखंड का माथा नीचे नहीं होने दूंगा।’

वही केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जहा एक तरफ कांग्रेस पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस ने देश को चौराहे पर ला खड़ा किया था। लेकिन भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाया और उनके नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाई छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ की। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वरिष्ठ विधायक हरबंस कपूर, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी कार्यकर्ता को संबोधन किया और निशंक को केंद्रीय मंत्री बनाने का पीएम मोदी का आभार प्रकट किया। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पार्टी विधायक खजानदास ने कार्यक्रम का संचालन किया।
वही इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक शनिवार को अपनी दोनों बेटियों के साथ बदरी-केदार के दर्शन किए। उन्होंने दोनों धामों की पूजा में भी भाग लिया। साथ ही तीर्थयात्रियों, पुरोहितों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक अपनी बेटियों के साथ सुबह पौने आठ बजे केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर करीब आधा घंटे तक पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और समस्याओं पर प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मंत्री बनने वहा पहुचकर बधाई देते हुए अभिनंदन पत्र सौंपा।


फिर इसके बाद वह दोपहर लगभग 12 बजकर 20 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। यहां बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल और मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वह 25 मिनट तक मंदिर में आयोजित पूजा में शामिल हुए। वही केंद्रीय मंत्री डा. निशंक ने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। इस मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, वाचस्पति सेमवाल, आशा नौटियाल, चंडी प्रसाद भट्ट, मंदिर समिति के सदस्य चंद्रकला ध्यानी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, धीरज पंचभैया मोनू, डिमरी पंचायत अध्यक्ष राकेश डिमरी और मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद थे।
बहराल केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल के आगे चुनोतियाँ है एक नया ख़ाका खिंचने की । महत्वपूर्ण नीतियां बनाने की।
पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरा उतरने की ।
ओर पूरे उत्तराखंड को उम्मीद है कि मानव संसाधन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रलाय की हर जिमेदारी को हिमालय पुत्र निशंक , हर चुनोतियों को अवसर मे बदलदेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here