
उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी ने पिछले एक साल मै बतौर राज्य सभा सांसद ने तेज़ रफ़्तार से जो काम किये उस वजह से पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी की उत्तराखंड मैं तेज़ रफ्तार से लोकप्रियता बड़ी है इस बात से इनकार नही किया जा सकता है क्योंकि बलूनी जानते है कि उन्हें बतौर सांसद क्या करना है।
बलूनी बोलते कम है और करने मै विस्वास अधिक रखते है। और उत्तराखंड को न्यू उत्तराखंड बनाने के प्रोजेक्ट पर काम भी कर रहे है। यही वजह है कि उत्तराखंड की जनता लोकप्रिय बलूनी को उत्तराखंड के भविस्य के रूप मै देख रही है।
जिसे राजनीति के पंडित भी अलग अलग मायने से समझते है। समझाते है
बता दे कि केंद्र मै मोदी सरकार के दोबारा बनने के बाद कुछ लोगो ने सोशल मीडिया पर प्रचार करना प्रारम्भ कर दिया कि उत्तराखंड मै नेतृत्व परिवर्तन हो रहा है।इस बात से पहाड़ पुत्र बलूनी जी को दुःख पहुँचा ओर उनके शब्द से बया भी हो रहा है कि उनको अफवाहों पर गुस्सा भी आया और उनको खुद आगे आकर फेसबुक पर लिखना भी पड़ा बलूनी नेे अपनी फेस बुक पर लिखा है कि

मित्रों, कुछ महीनों से मैं निरन्तर देख रहा हूं कि सोशल मीडिया मै उत्तराखण्ड के राजनैतिक परिदृश्य पर अनेक चर्चायें हो रही हैं। विशेषकर राज्य के नेतृत्व को लेकर अनेक पोस्ट देख रहा हूँ जो कि पूर्णतः निराधार हैं। मैं ऐसी तमाम अफवाहों का सिरे से खंडन करता हूं। राज्य में प्रचंड बहुमत की स्थिर सरकार हैं। डबल इंजन का संकल्प उत्तराखण्ड के कायाकल्प हेतु कार्यरत है। यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में सरकार राज्य की भावना के अनुरूप विकास के पथ पर बढ़ रही है। मेरी कामना है राज्य का नेतृत्व विकास के नए आयाम छुये।
मैं राज्यसभा सदस्य के नाते राज्य के विषयों पर निरन्तर सक्रिय हूँ साथ ही पार्टी के मीडिया प्रमुख के नाते अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा हूँ। माननीय प्रधानमंत्री जी और आदरणीय अध्यक्ष जी द्वारा दिये गये दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन मेरी प्राथमिकता है। ऐसे में सोशल मीडिया में राज्य के नेतृत्व के विषय मे अस्तित्वहीन और निराधार चर्चा हमारी ऊर्जा को व्यय करती है। नेतृत्व द्वारा दिये दायित्व को सभी कार्यकर्ता सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। मेरी कामना है उत्तराखंड प्रगति करे, विकास के आयामों को छुए और जन आकांक्षाओं को पूर्ण करें ।
ये ऊपर लिखी गई सारी बात पहाड़ पुत्र अनिल बलूनी जी की फेसबुक से ली गई है।जो ये कहती है कि उत्तराखंड मै आप अफवाह ना फैलाये, त्रिवेन्द्र जी के नेतृत्व मै राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार एक नया उत्तराखंड बनाने की ओर अग्रसर है।
इसलिए आप बेवजह सोशल मीडिया मै अफवाह फैला कर हमारा समय और ऊर्जा व्यर्थ ना करे। ये सब कहने के लिए ही पहाड़ पुत्र बलूनी जी को आगे आना पड़ा।
वही दूसरी तरफ राजनीति के कही महापंडित कहते है कि बलूनी ऊर्जावान नेता है, उभरता हुआ नेता है।ओर अपनी ईमानदार छवि , पार्टी के प्रति निष्ठा ,ओर दिए गए दाईत्व को भली भांति अच्छे से निभा रहा है इसलिए स्वभाविक है की उत्तराखंड की जनता की नज़र मैं वो लोकप्रिय नेता बनकर उभरे है, ओर हर बयान के अपने अपने मायने होते है जो समय आने पर ही उजागर होते है हमको लगता है कि बलूनी आगे आने वाले समय में ओर महत्वपूर्ण भूमिका मै होंगे पर कहा होंगे ये तो भाजपा सगठन जाने या मोदी सरकार ।
बहराल जिस तरह से प्रदेश के जीरो टॉलरेंस वाले मुख्यमन्त्री त्रिवेन्द्र रावत दिल्ली गए उससे सोशल मीडिया पर अफवाहों को बल मिला जबकी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने गृह मंत्रालय का दायित्व ग्रहण करने पर अमित शाह को बधाई व शुभकामनाऐं दी। ओर कही केबीनेट मंत्रीयो से आज मुलाकात कर वो उनको बधाई दे रहे है। ओर राज्य के विकास पर चर्चा कर रहे है।
बहराल प्रदेश में सीएम त्रिवेन्द्र की जीरो टालरेश की नीति से बेहतर विकास करते हुऐ सरकार चल रही है इसलिए अफवाहों पर ध्यान ना दे।
वही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सम्भालने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।







